भूमिका महामारी पीड़ितों को रिसर्चों से क्या मिला ! महामारी आई और चली गई ,लेकिन भविष्य के लिए अनेकों अनुत्तरित प्रश्न छोड़ गई है | जिनके उत्तर वर्तमान में भले न खोजे जा सके हों लेकिन भविष्य के लिए अवश्य खोज कर रख लिए जाने चाहिए अन्यथा कोरोना महामारी के समय जितना जो कुछ जनधन का नुक्सान हुआ है वो तो जिस किसीप्रकार से सह लिया गया है किंतु भविष्य की महामारियों में इससे भी बड़ा नुक्सान हो सकता है | ऐसी कल्पना करनी चाहिए | नुक्सान की दृष्टि से देखा जाए तो भारत को पडोसी देशों के साथ लगभग 3 युद्ध लड़ने पड़े हैं | ...