समय विज्ञान प्रकृति और जीवन दोनों साथ साथ चलते हैं | प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों से जीवन प्रभावित होता है |प्रकृति में गर्मी सर्दी अधिक होती है तो उसका प्रभाव शरीरों पर भी पड़ता है | कई बार शरीर सर्दी गर्मी के उस वेग को नहीं सह पाते हैं इसलिए रोगी होते देखे जाते हैं | प्रकृति का प्रभाव शरीरों पर न पड़ता होता तब तो ऐसा होते नहीं देखा जाता | सर्दी गर्मी का प्रभाव शरीर पर पड़ने के चार कारण होते हैं जो मनुष्यों को रोगी बना सकते हैं | पहला कारण सर्दी और गरमी से संबंधित ऋतुएँ होती हैं जिनके सर्द गर्म प्रभाव से मनुष्य जीवन को प्रभावित होता है| ऋतुओं के आने और जाने का कारण स...