महामारीवैज्ञानिकों का कर्तव्य ! कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना संबंधीसंक्रमण बढ़ने का कारण मौसम संबंधी प्राकृतिक घटनाएँ होती हैं | वैज्ञानिकों की इस बात को यदि सच मान लिया जाए तो महामारी को समझने के लिए मौसम को समझना पड़ेगा | महामारी के बिषय में सही अनुमान पूर्वानुमान लगाने के लिए मौसम के बिषय में सही अनुमान पूर्वानुमान लगाना सीखना होगा | हमारे मौसमसंबंधी सही अनुमान पूर्वानुमान लगाने को कहने का मतलब यह नहीं है कि सुदूर आकाश में उड़ते हुए बादलों आँधी तूफानों चक्रवातों को उपग्रहों से देख लिया जाए फिर उनकी गति और दिशा के अनुसार उनके किसी दूसरे स्थान पर पहुँचने के बिषय में अंदाजा लगा लिया जाए | यह तो दूर आकाश में उड़ते हुए बादलों आँधी तूफानों को कुछ पहले देख लेने का जुगाड़ मात्र है |इस जुगाड़ से चक्रवातों को कुछ पहले देख लेने से लोगों को सुरक्षित बचाने में मदद भी मिल जाती है किंतु ये विज्ञान नहीं है | प्राकृतिक घटनाओं की जासूसी कर लेने में विज्ञान जैसा क्या है | जिसके द्वा...