Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

प्राकृतिक

     महामारी मनुष्यकृत  है या प्राकृतिक ! इसका विस्तार कितना है !प्रसार माध्यम क्या है !अंतर्गम्यता कितनी है ! कोरोना वायरस किसी देश लैब से लीक हुआ  है या प्राकृतिक रूप से पैदा हुआ है ! महामारी या उससे संबंधित संक्रमण बढ़ने घटने पर तापमान के घटने बढ़ने का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं | वायु प्रदूषण बढ़ने घटने का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं | खान पान का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं !संक्रमितों पर चिकित्सा  का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं ! टीकों आदि का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं  ! संक्रमण बढ़ने  घटने पर कोविड नियमों के पालन का प्रभाव पड़ता था या नहीं |ऐसे  प्रश्नों के निश्चित उत्तर  खोजे बिना किसी महामारी वैज्ञानिक की वैज्ञानिकता पर संशय होना स्वाभाविक ही है |     वर्तमान समय विज्ञान को जिस उन्नत शिखर पर पहुँचा बताया जाता है | ये  केवल कहने सुनने से नहीं होगा | ये सिद्ध भी किया जाना चाहिए कि कोरोनामहामारी से सुरक्षित बचाने में या संक्रमितों को स्वस्थ करने में विश्व वैज्ञानिक जगत का क्या योगदान रहा ! कोरोना महामारी को समझने में विज्ञान...